जांजगीर चांपा। जिला के पामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी शेषराज हरवंश सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। शेषराज हरवंश की गाड़ी को हाइवा ने ठोकर मार दी। जिससे प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। पामगढ़ विधानसभा से हरवंश को चुनावी मैदान में उतारा है। रात में जब वो चुनावी दौरे से पामगढ़ लौटने के बाद पामगढ़ पार्टी कार्यालय के पास पहुंची ही थी, उसी दौरान शिवरीनारायण की तरफ से आ रही हाइवा ने सामने से गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में कांग्रेस प्रत्याशी की गाड़ी क्षतिस्ग्रस्त हो गयी, वही प्रत्याशी शेषराज हरवंश व उनके कार्यकर्ता बाल बाल बच गये।

