रायपुर। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कल 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में रोड शो करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार गांधी शाम को 4.45 बजे रायपुर पहुंचेगी तथा रायपुर मे रोड शो करेंगी।श्रीमती गांधी राजीव गांधी चौक मे स्व.राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के अपना रोड शो शुरू करेंगी। अब दूसरे चरण के मतदान 17 नवंबर को होना है। इसमें कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 70 विधानसभाओं में से केवल बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केदो में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होना है।
राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में मतदान वाले 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में राज्य के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता और 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

