शाओमी के स्मार्टफोन्स की चमक पिछले कुछ वक्त से फीकी पड़ गई थी, लेकिन लेटेस्ट फोन्स की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने एक बार फिर वापसी की है. ब्रांड ने पिछले महीने अपनी Xiaomi 14 सीरीज को लॉन्च किया है. शुरुआती दिनों में ही इस फोन की 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई हैं. इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन्स लॉन्च किए हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
स्मार्टफोन्स की पहली सेल 31 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 10 नवंबर तक में ये रिकॉर्ड कंपनी ने बना लिया है. ये शाओमी के प्रीमियम लाइन-अप की बिक्री का नया रिकॉर्ड है.
टॉप पर पहुंचा Xiaomi
रिपोर्ट की मानें तो इस बंपर सेल की वजह से शॉओमी अपनी होम मार्केट यानी चीन में टॉप पर पहुंच गया. स्मार्टफोन मेकर 44वें हफ्ते टॉप पर रहा है. हुवावे और ऑनर दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं. शाओमी ने इसकी जानकारी चीनी सोशल मीडिया पर भी है.
कंपनी ने बताया 11.11 को सभी चैनल्स का मिलाकर कंपनी का रेवेन्यू 22.4 अरब युआन पहुंच गया. हाल में ही चीनी बाजार में कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. उम्मीद है कि भारत समेत दूसरे बाजार में ये फोन्स आने वाले दिनों में मौजूद होंगे.
कंपनी ने बताया 11.11 को सभी चैनल्स का मिलाकर कंपनी का रेवेन्यू 22.4 अरब युआन पहुंच गया. हाल में ही चीनी बाजार में कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. उम्मीद है कि भारत समेत दूसरे बाजार में ये फोन्स आने वाले दिनों में मौजूद होंगे.
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोम Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च किया है. दोनों ही फोन्स Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करते हैं. इनमें OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, दमदार कैमरा और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
Xiaomi 14 Pro में 6.73-inch का 2.5D LTPO डिस्प्ले मिलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मेन लेंस 50MP का है. इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा.
फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है. डिवाइस को पावर देने के लिए 4880mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. वहीं नॉन प्रो वेरिएंट यानी Xiaomi 14 में 6.36-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें भी आपको 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.
स्मार्टफोन 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसमें 4610mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. दोनों ही फोन्स में 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है. हैंडसेट 10W की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं.

