हेमंत नायक@नगरी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में अब 2 दिन ही रह गए है। ऐसे में नक्सलियों की गतिविधि भी तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज कांकेर जिले में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार को लेकर बैनर लगाए और सड़कों पर पर्चे फेंके हैं, जिससे हड़कंप मच गया है।
चुनाव से पहले चुनाव बहिष्कार को लेकर माओवादियों ने बैनर लगाया। नगरी से 10 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम फरसिया निर्राबेड़ा मार्ग पर बैनर लगाया। बता दें कि आगामी 17 को चुनाव होना है। चुनाव होने के पहले ही बैनर लगाया। डीआरजी की टीम के द्वारा बैनर को निकाल लिया गया है।

