भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले के जोड़ी मदेली के सुनकी घाट में हुए हादसे में राजनांदगांव निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। सभी आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव निवासी ठक्कर परिवार के लोग कार में सवार होकर विशाखापत्तनम के लिए निकले थे। मंगलवार की रात कोहरा के वजह से कार चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से 60 से 70 फीट नीचे गिर गया. हादसे की जानकारी आज सुबह हुई. मौके पर पहुंची पोट्टांगी पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
मृतकों की पहचान नंदलाल ठक्कर, गौरव ठक्कर और नमन ठक्कर के रूप में हुई है. घायल रचना ठक्कर को पोट्टांगी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई जब परिवार छुट्टियों के लिए छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की यात्रा कर रहा था.

