कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के भयंकर ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस भयंकर घटना से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। बता दें कि यह भीषण हादसा कोतवाली थाने के मजगांव रोड का बताया जा रहा है। वहीं इस भयानक ब्लास्ट होने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।
बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए बैटरी नॉर्म्स में बदले जा चुके हैं. पिछले साल कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने बैटरी की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए नए नियम लागू किए थे. नए नियमों का नोटिफिकेशन इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली सभी कंपनियों को जारी किया गया था. जिसके बाद कई कंपनियों ने अपने प्रभावित इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडलों को बाजार से रिकॉल भी किया था. हालाँकि, अब भी इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने के मामले चिंताजनक हैं और ई-वाहनों की सुरक्षा और भरोसे पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
ऐसे चार्ज करें इलेक्ट्रिक स्कूटर
इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के कई वजह हो सकते हैं. हालाँकि, ज्यादातर मामलों में खराब बैटरी और शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगने के मामले सामने आए हैं. बहरहाल, अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके मेंटेनेंस से लेकर चार्जिंग तक में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे खास टिप्स जिसे अपनाकर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को सुरक्षित तरीके से चार्ज कर सकते हैं.

