धमतरी। छत्तीसगढ़ में कल खल्लारी पीएस सीमा के अंतर्गत गाटापारा जंगल क्षेत्र के पास डी-माइनिंग के दौरान 5 किलोग्राम के 2 आईईडी बरामद किए गए। बाद में सुरक्षा बलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया।
इससे पहले गुरुवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के धमतरी में कम तीव्रता के दो आईईडी विस्फोट किए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिहावा विधानसभा सीट के तहत खल्लारी-गातापुर रोड पर दोपहर में हुए विस्फोटों में कोई घायल नहीं हुआ.
उन्होंने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब सुरक्षाकर्मी शुक्रवार को मतदान के मद्देनजर डी-माइनिंग प्रैक्टिस पर निकले थे. इसी दौरान गश्ती दल से काफी दूर कम तीव्रता वाले दो विस्फोट हुए. जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र से 5 किलोग्राम विस्फोटक उपकरण बरामद किए.
पुलिस ने बताया, “खल्लारी मतदान केंद्र की टीम धमाके से काफी पहले अपने गंतव्य पर पहुंच गई थी.” राजधानी रायपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित सिहावा की सीमा नक्सल प्रभावित कांकेर, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों के साथ-साथ ओडिशा से भी लगती है.

