रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है, जहां उन्होंने कहा कि ये उनका अंतिम चुनाव था और वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि सिंहदेव का ये बयान तब आया है जब प्रदेश में चुनाव सम्पन्न हुए हैं और परिणाम भी नहीं आए हैं।
टीएस ने कहा कि उनके समर्थक व चाहने वाले लोग ये चाहते हैं कि वो सीएम बनें, मगर सीएम कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा। मगर अब वो अपने निर्णय से ये कह रहे हैं कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। इतना ही नहीं टीएस सिंह देव ने ये भी कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन वो करते रहेंगे। मगर चुनाव नहीं लड़ेंगे।
प्रदेश में मिलने वाली सीटों को लेकर टीएस सिंह देव का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बेहतर काम किया है ऐसे में 75 पार की वो बात तो नहीं करते मगर दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार जरूर बनाएगी। वहीं टीम इंडिया वर्ल्डकप जीते इसे लेकर लोग लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं इसी कड़ी में डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार भारतीय टीम जरूर जीतेगी।

