सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हर वर्ग के मतदाताओं ने जमकर मतदान किया. वहीं, कांग्रेस को क्षेत्र में हार का डर सता रहा है. यही कारण है कि स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगाकर कांग्रेस समर्थक पहरा दे रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि, “केंद्र में भाजपा की सरकार है. इसलिए हमें डर है कि वो कहीं ईवीएम से छेड़छाड़ न कर दे. जब तक मतगणना नहीं हो जाती हम यहीं पहरा देते रहेंगे.”
कांग्रेस समर्थकों का आरोप है कि, ” 2018 के विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव में गड़बड़ी हुई थी. इसलिए इस बार टेंट लगाकर ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं.” बता दें कि ईवीएम सूरजपुर के पर्री स्थित आईटीआई भवन में रखा गया है. सीसीटीवी कैमरे स्ट्रांग रूम में लगाए गए हैं. जहां कंट्रोल रूम बनाया गया है, वहां अर्ध सैनिक बल के बटालियन को भी तैनात कर दिया गया है. बावजूद इसके कांग्रेस इस बार रिस्क लेने को तैयार नहीं है. वो स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर ईवीएम की रखवाली कर रहे हैं. वहीं, अब तक इस बारे में बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.

