राजनांदगांव। जिले के ग्राम घुमका में 65 साल के वृद्ध से एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित कुमार दास ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया। जिसने खुद को आर्मी वाला बताया और मकान किराए पर जरूरत होने की बात कही। इसके लिए उसने तीन महीने का एडंवास किराया भी फोन पे भेजने की बात कहते हुए एप डाउनलोड कराया। पीड़ितने जैसे ही एप डाउन कर उसे ओपन किया। उनके खाते से बारी बारी से एक लाख रुपए का ट्रांजक्शन हो गया। घुमका पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर जुर्म दर्ज कर लिया है।

