हेमंत नायक@नगरी। वर्ल्डकप इंडिया आस्ट्रेलिया का फाइनल मैच चल रहा है और नगरी के वनांचल क्षेत्र सांकरा में मैच को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है. बता दें सांकरा के ग्राम वासियों ने वर्ल्ड मैच देखने के लिए सांकरा शंकर चौक पर प्रोजेक्टर किराए पर लेकर सारी व्यवस्था की गई है. जहां सांकरा के ग्रामीण वर्ल्ड कप मैच देखने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हुए हैं.
ग्रामीणों में मैच को लेकर भारी उत्साह नजर आया है. बता दें सांकरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आस पास के सभी ग्रामीण क्षेत्र से सभी दर्शक मैच का मजा लेने पहुंचे हुए हैं. जिनमे कई दर्शन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से भी हैं।

