रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में पिछले चार दिनों ने 10 हाथियों के दल का डेरा है। शाम होते ही हाथियों दल गांव की ओर भोजन की तलाश में पहुंच जाता है। चार दिनों से रोजाना आठ से अधिक किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इसका आकंलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। सोमवार की शाम तेंदूमड़ी से हाथियों को रोड पार कराया गया है। रेंजर का कहना है कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हाथियों के छाल की ओर जाने की संभावना है। इसके लिए हाथियों को कुरकुट नदी पार करना पड़ेगा। सोमवार देर रात तेंदूमड़ी से नदी की ओर खदेड़ा गया है।
मॉनिटरिग कर रहे वनरक्षक के अनुसार हाथियों का दल छोटे जामपाली से 1175 ऑपटमेंट की तरफ गया है। वे कुरकुट नदी पार कर छाल की ओर जा सकते हैं। बीट गार्ड और सर्कल के साथ हाथी मित्र दल ट्रैक कर ग्रामीणों को सतर्क करने मुनादी करा रहे हैं। तीन दिन पहले धरमजयगढ़ की ओर से हाथियों का दल खरसिया रेंज में पहुंचा था। छोटे डूमरपाली व पामगढ़ में धान की फसल व नर्सरी को नुकसान पहुंचाया था। लगातार हाथी जंगल से लगे गांव में आंतक मचा रहे हैं। नदी के पार करने के बाद हाथी जंगल की ओर जा सकते हैं। मंगलवार की रात छोटे जामपाली के जंगलों में हाथी होने की संभावना है।

