मनेन्द्रगढ़। जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने तीन अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा नेशनल हाइवे 43 के बरबसपुर के पास हुई है।
वहीं, अब इस सड़क हादसे का लाइव सीसीटवी फुटेज भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गलत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार कार ने सामने से आ रही तीन दुपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार हवा में उछल कर सड़क पर गिरा। हादसे के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, कार चालक के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के कारण ये हादसा हुआ है।

