गौरेल-पेंड्रा-मरवाही: कलेक्टर ने घूसखोर पटवारी को निलंबित कर दिया है। आरोपी पटवारी का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा था। जिसके बाद प्रशासन की यह कार्रवाई सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पेंड्रा तहसील के बंधी गांव का पटवारी विजय प्रताप सिंह का 4 हजार का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल वायरल हुआ था। जिसमे पटवारी विजय प्रताप सिंह पेंड्रा के रहने वाले किसान विनोद अग्रवाल से जमीन की चौहद्दी बनाने के नाम पर 4 हजार की रिश्वत ले रहा था। बताया जा रहा है कि पटवारी भूमि के चौहद्दी के बदले घूस मांग रहा था। जिससे किसान परेशान होकर वीडियो बना लिया।

