Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Youtube
  • WhatsApp
RJ24

RJ24

News Portal

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • व्यापार
Watch Online
  • Home
  • नहीं रहे जानी दुश्मन-नाग‍िन बनाने वाले राजकुमार कोहली, हार्ट अटैक से हुआ निधन
  • मनोरंजन

नहीं रहे जानी दुश्मन-नाग‍िन बनाने वाले राजकुमार कोहली, हार्ट अटैक से हुआ निधन

mahendra November 24, 2023

मुंबई। हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली को ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘नौकर बीवी का’ और ‘राज तिलक’ जैसी कई बेहतरीन मूवीज के लिए जाना जाता है. इंडस्ट्री में उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज और सुनील दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था.

नहीं रहे राजकुमार कोहली

हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली को नागिन, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का, बदले की आग, मुकाबला और राज तिलक जैसी कई बेतरीन मूवीज के लिए जाना जाता है. इंडस्ट्री में उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज और सुनील दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था. हालांकि, राजकुमार कोहली को असली पहचान जानी दुश्मन फिल्म से मिली. मल्टी स्टारर फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी, जो कि हिंदुस्तान की पहली ऐसी हॉरर मूवी थी, जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था.

पंजाबी एक्ट्रेस से हुई थी शादी

राजकुमार कोहली की शादी पंजाबी स्टार स्टार निशी से हुई थी. निशी ने उनके साथ 1963 में आई पिंड दी कुड़ी फिल्म में काम किया था. फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर इन्होंने शादी करके एक होने का फैसला किया. शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम उन्होंने अरमान और रजनीश कोहली रखा.

बेटे को बनाया एक्टर

राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली एक एक्टर हैं. अरमान को उन्होंने जानी दुश्मन फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था. जानी दुश्मन हिट थी, लेकिन इससे अरमान के करियर को ज्यादा फायदा नहीं हुआ. इसके बाद 2002 में उन्होंने बेटे के साथ एक और फिल्म बनाई, जिसका टाइटल एक अनोखी कहानी था. ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी.

बिग बॉस 7 से मिली पहचान

जब हिंदी सिनेमा में अरमान कोहली को पहचान नहीं मिली, तो उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने का फैसला किया. अरमान बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा था. शो में वो तनीषा मुखर्जी संग रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रहे थे.

अरमान कोहली अपने पिता के बेहद करीब थे. उन्हें अकसर पिता के साथ वक्त बिताते देखा जाता था. कई इंटरव्यू में उन्होंने पिता को अपनी ताकत भी बताया था. वहीं अब राजकुमार कोहली का निधन उनके परिवार और चाहने वालों को एक बड़ा झटका दे गया है.

Post navigation

Previous Elon musk करेंगे भारत में 17 हजार करोड़ का निवेश, लेकिन टेस्ला ने रखी शर्त!
Next यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने फिर 18 ट्रेनों को किया रद्द, यहां चेक करें लिस्ट…

Related Stories

रायपुर में होगा One Day Makeup Seminar & Award Show 2026, मेकअप-रैंप वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

रायपुर में होगा One Day Makeup Seminar & Award Show 2026, मेकअप-रैंप वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन

May 25, 2026
WhatsApp Multi Account: अब एक ही फोन में चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट, जानिए पूरा तरीका
  • मनोरंजन

WhatsApp Multi Account: अब एक ही फोन में चलेंगे दो WhatsApp अकाउंट, जानिए पूरा तरीका

May 7, 2026
‘धुरंधर 2’ बनी बॉक्स ऑफिस की सुनामी, 9 दिनों में 1100 करोड़ पार, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
  • फ़िल्मी दुनिया
  • मनोरंजन

‘धुरंधर 2’ बनी बॉक्स ऑफिस की सुनामी, 9 दिनों में 1100 करोड़ पार, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

March 29, 2026

You may have missed

प्रधान सेवक के रूप में PM मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रधान सेवक के रूप में PM मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हुए शामिल

May 26, 2026
CG Diesel Supply: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा पर्याप्त डीजल
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

CG Diesel Supply: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा पर्याप्त डीजल

May 26, 2026
CG Video: BEO ऑफिस में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षा कर्मी निलंबित
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

CG Video: BEO ऑफिस में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षा कर्मी निलंबित

May 26, 2026

संपादक - महेन्द्र साहू
फोन - 6260152352
ईमेल - rj24news3388152@gmail.com
कार्यालय - जी ई रोड महोबा बाजार रायपुर
Office Timing - Monday - Sunday 10:00 Am - 7:00 Pm

Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.