रायपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को एक बार फिर कैंसिल कर दिया गया है। रेलवे ने बताया कि ट्रेनों की गति और सिस्टम को दुरुस्त करने का काम चल रहा है, जिसके लिए ऑटोमेटिक सिग्नल सिस्टम इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होते ही ट्रेनें नियमित रुप से चलने लगेंगी।
रेलवे प्रबंधन का कहना है कि मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल, पलवल मथुरा रेल सेक्शन में काम होने के बाद ट्रेनें फास्ट चलेंगी। यात्री जो हमेशा ट्रेनें लेट होने की शिकायत करते थे, उनकी शिकायत भी दूर होगी। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उसमें बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनें भी शामिल हैं।