भिलाई। शहर में सीमेंट बोरियों से लदा ट्रक अनियंत्रित हो सेक्टर 3 भट्टी थाना के पास बनी दुकान और मकान में जा घुसा। इस घटना में घर के अंदर सो रहा परिवार बाल -बाल बच गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे के आसपास का है।
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच में ड्राइवर ने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था। जिसकी वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गई। सीमेंट की बोरियों से भरी यह ट्रक तिल्दा से बोरसी की ओर जा रही थी। इधर मकान और दुकान के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में सुबह नाश्ते के लिए हॉस्टल से कई लोग आते हैं और अगर यह हादसा 7 बजे के बाद होता तो बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल इस हादसे में दुकान मालिक का काफी नुकसान हुआ है।

