दो युवकों की बीती रात एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। युवक जिला नर्मदापुरम के सिवनी मालवा के रहने वाले थे। एक कार में चार युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने एक रेस्टॉरेंट जा रहे थे कि एक बिना लाइट के ट्रैक्टर सामने आ जाने से कार अनियंत्रित हो गयी और एक ट्रक से टकरा गयी।हादसे में दो युवकों की मौत हो गयीऔर दो अन्य घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार सिवनी मालवा एसडीएम के रीडर और कम्प्यूटर ऑपरेटर की सड़क हादसे में मौत हुई है। दो अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे में यशी पांडे और राम कृष्ण सिंह की मौत हुई है। जिला अस्पताल के डॉ. आदित्य सिंह बघेल ने इस मामले में पुष्टि की है।
बताया जा रहा है यशी पांडे एसडीएम सिवनी मालवा के रीडर थे उनका ही जन्मदिन था और वे नर्मदा पुरम की ओर अपने दोस्तों के साथ आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। बिना हेड लाइट वाले ट्रैक्टर के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी। शुक्रवार की देर रात हुउ भीषण सड़क हादसे के बाद इनके घरों में मातम छा गया। वहीं हादसे में घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

