कवर्धा। एक छात्रा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पूरा मामला बोडला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का है।
सूचना मिलते ही आनन-फानन मे छात्रावास के शिक्षकों ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बता दें, परिजनों ने छात्रावास के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

