छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जहां लोगों के मन में जिज्ञासा दौड़ रही है, वहीं कांग्रेस और भाजपा के नेता आश्वस्त दिखाई दे रहे है और एक-दूसरे से खुद की पार्टी की सरकार बनने की सोशल मीडिया में खुलेआम शर्तें लगे रहे है।
भाजपा नेता गौरी शंकर अग्रवाल ने इसकी शुरू की है और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल को खुद की पार्टी की सरकार बनने की चुनौती देते हुए दो लाख रूपये की शर्त लगाई है। इसके जवाब में सुबोध ने चुनौती स्वीकार करते हुए हारने पर ढ़ाई लाख रूपये देने की बात कही है।
गौरी शंकर श्रीवास ने अपने एक्स के ऑफिसियल अकाउंट में लिखा है कि ‘बस कुछ दिन और फिर छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुखत होने जा रहा है। भय, भूख, भ्रष्टाचार समाप्त, पुरखों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे, सुशासन लाएंगे। सुबोध जी को संदेह हो तो दो लाख रूपये की शर्त लगा लीजिए। विदाई का वक़्त आ गया है।‘
इसके जवाब में सुबोध हरितवाल ने लिखा है ‘आपकी चुनौती स्वीकार है, कमीशन बाज भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता कभी मौका नहीं देगी। शर्त की एक और शर्त है। मैं जीता तो दो लाख लूंगा, पर यदि आप जीते तो ढ़ाई लाख दूंगा, वादा रहा।

