वास्तु दोष से जुड़ी एक छोटी सी गलती इंसान के दुर्भाग्य का कारण बन सकती है. वास्तु में घर की दक्षिण दिशा का विशेष महत्व बताया गया है. वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा बहुत ही अहम होती है. इस दिशा का स्वामी स्वयं यमराज को माना गया है. वास्तु शास्त्र के जानकार कहते हैं कि दक्षिण दिशा में कुछ चीजों को रखने से लोगों को बड़ा नुकसान होता है. इसलिए घर की दक्षिण दिशा में कुछ चीजें कभी न रखें. घर की दक्षिण दिशा में बेड का सिरहाना कभी नहीं रखना चाहिए. वास्तु में इस दिशा की ओर सिर करके सोना अशुभ बताया गया है.
बेड
घर की दक्षिण दिशा में मशीनों को रखने से बचना चाहिए. ऐसा कहते हैं इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है.
मशीन
दक्षिण में खाना बनाने और खाने दोनों को ही वास्तु शास्त्र में गलत कहा गया है. यह सेहत और धन दोनों की क्षति का कारण माना जाता है.
डाइनिंग टेबल
माना जाता है कि दक्षिण दिशा में जूते-चप्पल रखने का अर्थ है पितरों का अपमान करना. इससे घर की सुख-शांति बिगड़ सकती है.
जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में कभी मंदिर नहीं रखना चाहिए. इससे साधक को पूजा का कोई लाभ नहीं होता है.

