रायपुर। रायपुर के टैगोर नगर में 11वीं के छात्र को चार लोगो ने घेर कर चाकू से गोद दिया है. छात्र के छाती, कोहनी और पैर पर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि छात्र कोचिंग से वापस घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान ये घटना हुई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाने में छात्र के पता प्रकाश काडू ने कोतवाली थाना रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा 11वीं में पढ़ता है। सोमवार की देर शाम वह टैगोर नगर से कोचिंग पढ़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान टैगोर नगर चौक के पास स्कूटी पर सवार चार युवकों ने पीछा करके उसे रोक लिया।
इसके बाद वे गाली गलौज करने लगे। इस बीच युवकों ने स्टूडेंट को बाइक से खींचकर नीचे उतार दिया, फिर उनमें से दो युवकों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इस घटना के बाद युवक भागते हुए पास ही स्थित मोबाइल दुकान पर पहुंचा। युवक उसके पीछे वहां पर भी पहुंच गए, फिर वहां विवाद करने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

