जशपुरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी और पत्थलगांव में 17 नवंबर को कर्मचारियों की मतदान दल में ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें अनुपस्थित पाए जाने पर 2 प्रधान पाठक, 2 सहायक शिक्षक और 2 सहायक ग्रेड 3 को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों को मतदान दिवस 17 नवंबर को अनुपस्थित होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व रिटर्निंग ऑफिसर के प्रतिवेदन पर कारण बताओ नोटिस का जारी किया था। उसका संतोषजनक जवाब नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबित किए गए कर्मचारियों में प्रधान पाठक अमल सिंह, प्रधान पाठक सेले खाखा , सहायक शिक्षक रामलखन बैगा, सहायक शिक्षक बसंत कुमार सुरेन, उप अभियंता कार्यालय जल संसाधन उप संभाग कुनकुरी के सहायक ग्रेड 3 रामचरण लकड़ा, जपं कुनकुरी के सहायक ग्रेड 3 शंकर राम चौहान, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग जशपुर शंकर राम चौहान शामिल है।

