जशपुर। कार सवार कुछ बदमाशों ने 12वीं की एक छात्रा का अपहरण कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हर रास्ते पर नाकेबंदी कर जांच में जुट गई हैं। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लोखंडी की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक लोखंडी हाई स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा अपनी सहेली के साथ स्कूल जाने निकली थी। इस दौरान कार सवार कुछ लोग पहुंचे और छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। छात्रा व सहेली बचाव के लिए चीख-पुकार की तो आरोपी छात्रा का अपहरण कर फरार हो गए।
छात्रा की सहेली ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अपहरण की सूचना के बाद जशपुर पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों का अभी तक के कोई पता नहीं चल पाया है।

