कांकेर। चुनाव परिणाम से पहले नक्सली एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली जगह-जगह पर आईईडी लगा रहे हैं। पर समय रहते सुरक्षाबल उनके इरादों पर पानी फेर दे रहे हैं। ऐसा ही मामला कोयलीबेड़ा क्षेत्र के पानीदोबीर जंगल क्षेत्र से आया है। सर्चिंग पर निकली डीआरजी व बीएसएफ की संयुक्त टीम ने पाइप आईईडी बम बरामद किया. बीडीएस टीम की सहायता से आईईडी को जंगल में ही नष्ट किया गया. इस दौरान एक जवान घायल हो गया। आईईडी बम को डिफ्यूज करते वक्त आईईडी में लगा स्प्रिंटल जवान के कान के पास लगा. इससे जवान जानकीराम दुग्गा घायल हो गया. पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान को मामूली चोट आई है. जवान पूरी तरह सुरक्षित है।

