पंखाजूर । सात जनवरी को इस हत्याकांड में मुख्य आरोपित के रूप में विकास पाल का नाम आने के बाद से ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों की इस भवन पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा एक्शन लेने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी रहे कांग्रेस पार्षद विकास पाल के लाज और होटल पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नगर पंचायत पंखाजूर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गर्म हो गयी थी। अध्यख की कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस नेता और पार्षद विकास पाल ने 7 लाख रूपये की सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राॅय की हत्या करवा दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कांग्रेस नेता विकास पाल सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में कांग्रेस पार्षद विकास पाल का नाम आने के बाद से ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों अवैध रूप से बने लाॅज और होटल को तोड़ने की मांग कर रहे थे।
प्रशासन ने सोमवार को जिस भवन में कार्रवाई की, उसका पट्टा नहीं था। साथ ही पालिका नियमों के खिलाफ बिना अनुज्ञा व अनुमति के बनाया गया था। विकास पाल ने इस भूमि का पटटा बनाने का आवेदन भी दिया था। जानकारी अनुसार उनके द्वारा इस एवज में 10 लाख की राशि भी जमा कराई गई थी। उनके द्वारा पूरी राशि जमा नहीं कराई गई जिस कारण पटटा नहीं बन सका। इस संबध में जब तहसीलदार पखांजूर कुलदीप ठाकुर से जानकारी ली गई तो उन्होनें बताया कि 2022 में पटटा का केस जरूर बना था पर उनके द्वारा कोई राशि जमा नहीं कराई गई थी। इस संबंध में पखांजुर एसडीएम अंजोर सिंग पैकरा ने कहा नगर पंचायत पखांजुर में विकास पाल का लाज अवैध बना था। जिसपर आज प्रशासन की बुल्डोजर चली है।

