भिलाई । बलौदा जाने वाली सड़क के पास कुछ लड़के पतंग उड़ा रहे थे. इसी दौरान अज्जू अपनी बाइक में पीछे सिहान को बैठाकर कहीं जा रहा था. अचानक पतंग का मांझा उसके गले से फंस गया अज्जू की बाइक आगे जाने से मांझा उसके गले में कस गया और गले को काट दिया. अज्जू लहू लुहान होकर बाइक सहित वहीं गिर गया. इससे सिहान के सिर में गहरी चोट आई.
दरअसल जी केबिन निवासी अज्जू पिता विरेंद्र का मांझे से गला कट गया. आसपास के लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया. वहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
जानकारी के मुताबिक़ चरोदा- देवबलौदा रोड में शख्स अपने मासूम बेटे को लेकर बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान पतंग का चाइनीज मांजा उसके गले में जा फंसा। मांझे की चपेट में आते ही दोनों बाइक से गिर पड़े।
पुलिस कर रही है मामले की जांच पांच साल के सिहान की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

