मरवाही। मृतक चैतू सिंह पाव को अधजली लकड़ी अंगेठा से सिर व पैर में संघातिक चोट पहुंचाया जो की चैतू सिंह की इलाज के दौरान रायपुर मेकाहारा में मृत्यु हो गई। मर्ग डायरी प्राप्ति उपरांत घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल* के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री श्याम कुमार सिदार के निर्देशन में थाना प्रभारी मरवाही को तत्काल वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए।
थाना प्रभारी मरवाही की टीम के द्वारा प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी
धरमपाल सिंह पाव उर्फ नानदाऊ पिता आनंद राम पाव 32 साल सकिन नवाटोला लोहारी से घटना में प्रयुक्त लकड़ी को जप्तकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

