गुना l मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से अधिकारियों की गुंडागर्दी के मामले देखने को मिले हैं। जहां एक जनपद CEO ने आवेदक के साथ मारपीट की। जिस अधिकारी की चर्चा यहां पर की जा रही है वह हैं चाचौड़ा जनपद CEO गगन वाजपेयी। बताया जा रहा है. युवक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी जिसके बाद गगन वाजपेयी ने अपने कार्यालय में युवक की बेल्ट से पिटाई की है।
दरअसल मोहनपुर के रहने वाला भगवत मीना के नाम पर कपिलधारा के कुएं के 3.50 लाख रुपए सरपंच-सचिव ने मिलकर निकाले हैं। इसकी शिकायत उसने CM हेल्पलाइन में की थी। मामले में कार्रवाई न होने के बाद इसी शिकायत का आवेदन देने वह आज चांचौड़ा के जनपद पंचायत कार्यालय में पहुंचा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत का आवेदन देने पहुंचा तो चाचौड़ा CEO गगन वाजपेयी ने उस पर सीएम हेल्पलाइन से कंप्लेन वापस लेने का दबाव बनाया।
जब युवक ने शिकायत वापस नहीं ली तो उसे बाथरूम में बंद कर बेल्ट से पीटा गया।। पीड़ित युवक ने कहा कि इस मामले में अब वह शिकायत करने की तैयारी में है।

