कोरिया l जिले के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई। उसने हॉस्टल में ही प्री मैच्योर मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद छात्रा ने मृत नवजात का शव हॉस्टल से बाहर गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमॉर्टम कराया।
जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में पुलिस को गर्ल्स हॉस्टल के पास मृत नवजात शिशु का शव जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़े जाने की सूचना मिली। पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद किया। जांच में पता चला कि गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग ने प्री मैच्योर बच्चे को जन्म दिया था। छात्रा की शिनाख्त कर ली गई है।
छात्रा बच्चे के जन्म के बाद अपने घर चली गई थी। छात्रा और उसकी मां को थाने बुलाकर उनका बयान दर्ज किया गया। वहीं नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पहले जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया। जिला अस्पताल की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी पैकरा ने बताया कि अज्ञात कन्या शिशु के पोस्टमॉर्टम का मामला गुरुवार को आया था। पोलिस मामले की जांच की जा रही है।

