मेरठ। बीते कुछ दिनों से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है। कोई अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो जा रहा है तो कोई अपने समधी के साथ हो गई। वहीं? वहीं, अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला ने अपने शौहर को सिर्फ इसलिए छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई क्योंकि उसे उनकी दाढ़ी पसंद नहीं आई। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार मामला उज्जवल गार्डन इलाके का है, जहां रहने वाले मौलाना सात महीने पहले इंचौली की रहने वाली एक युवती से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब कुछ ठीक था, लेकिन समय बीतने के बाद बेगम ने मौलाना की दाढ़ी पसंद नहीं आई। बेगम ने अपने शौहर से दाढ़ी कटवाने के लिए कहा, लेकिन वो नहीं माने। इस बात पर कपल के बीच अक्सर लड़ाइयां होने लगी।
महिला ने यहां तक कह दिया कि अगर उसके साथ रहना है तो दाढ़ी कटवानी ही पड़ेगी, लेकिन इसके बाद भी जब शौहर ने बात नहीं मानी तो महिला अपने देवर के साथ भाग गई।
शौहर ने अब पुलिस में अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि उसका छोटा भाई और बीवी एक साथ भागे हैं। शिकायत में शौहर ने दोनों के बीच प्रेम संबंध का जिक्र किया है। मौलाना के मुताबिक़, दोनों एक साथ फरार हुए हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला लुधियाना में है। पुलिस ने महिला को लाने के लिए टीम का गठन किया है जो बताए जा रहे लोकेशन के लिए रवाना हो गई है।

