गोंडा। भाजपा नेताओं के तारे इन दिनों गर्दीश में चल रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर बैक टू बैक भाजपा नेताओं के अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता काय नेशनल हाईवे पर युवती के साथ संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था और अब गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष का भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मचा हुआ है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ता की तबीयत खराब होने के चलते मदद करने की बात कही है।
वीडियो वायरल होने के बाद BJP जिलाध्यक्ष अमर किशोर ने वीडियो जारी कर कहा है कि उन्होंने कहा कि महिला भाजपा कार्यकर्ता हैं, सक्रिय सदस्य हैं। तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने मुझे कॉल किया और कुछ घंटे रेस्ट की बात कही। मैंने उन्हें अपनी गाड़ी से कार्यालय बुलाया। जब वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आईं तो उन्हें चक्कर आया, और मैंने उन्हें गिरने से बचाने के लिए सहारा दिया। उन्होंने भी मेरा हाथ पकड़ा। अगर किसी की मदद करना जुर्म है, तो मैं कुछ कह नहीं सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने दावा किया कि यह वीडियो उनके ही कार्यालय परिसर का है और 12 अप्रैल को रिकॉर्ड हुआ था। उनका कहना है कि महिला अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और आराम कर रही हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह वीडियो उनके कर्मचारियों के माध्यम से ही वायरल हुआ है, और इसकी नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि निहित स्वार्थों से ऐसा किया गया हो सकता है।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है। पत्र में कहा गया, ‘‘सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्रवाइ्र की जाएगी।’’
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की अश्लील हरकत का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का है। पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के मुताबिक घटना की रात नौ बजकर 34 मिनट पर भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा। उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गयी।


