किशनगंज। बिहार के किशनगंज में पोठिया थाना इलाके में डबल मर्डर का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विधवा महिला अंसारी बेगम और उसकी बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने कत्ल के मामले में मृतका के देवर और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले मृतका अंसारी बेगम के शौहर की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद अंसारी बेगम अपने परिवार के साथ ससुराल में ही रहती थी। इस दौरान अंसारी बेगम पर उसके देवर एहसान आलम और ससुर फारूक आलम दोनों की नियत गई। बताया जा रहा है कि, देवर अपनी विधवा भाभी से ब्याह करना चाहता था जबकि ससुर उसके साथ शारीरिक संबंध रखना चाहता था। हालांकि अंसारी बेगम ने दोनों को इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों ने साजिश रची और तकिया से मुँह दबाकर अंसारी बेगम और उसकी डेढ़ सालकी बेटी की हत्या कर दी। वही इस घटना के बाद अंसारी बेगम का तेन सालका मासूम बेटा अब अनाथ हो गया।
हत्या की जानकारी जैसे ही पोठिया पुलिस को मिली, वह सदल-बल मौके पर पहुंचे। कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के अनुश्रवण में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। आरोपी मृतका के ससुर फारुक आलम, तेलीभीट्टा तैयबपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मृतका के देवर एहसान अलम तेलीभीट्टा तैयबपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। घटना स्थल से खून लगा दबिया भी बरामद किया गया है। आगे स्पीडी ट्रायल चलवाकर कर दोनों आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी।

