इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज़ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ तब आया जब राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी की एक्स गर्लफ्रेंड ने चौंकाने वाले खुलासे किए। बातचीत के दौरान उसने राजा रघुवंशी की निजी ज़िंदगी से जुड़े कई राज़ उजागर किए हैं।
गर्लफ्रेंड के मुताबिक राजा रघुवंशी की लगभग तीन साल तक एक बेहद खूबसूरत और पढ़ी-लिखी लड़की से रिलेशनशिप रही थी। उसने कहा कि राजा की पूर्व प्रेमिका का स्वभाव बेहद अच्छा था और वह सोनम से कहीं ज्यादा सुंदर थी। बावजूद इसके राजा ने उस लड़की को छोड़कर सोनम से शादी करने का फैसला लिया था।
बता दें की राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों से रोज़ नए-नए राज सामने आ रहे हैं जिससे केस की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझती नजर आ रही है। आरोपी जेल के सलाखों के पीछे है तो वही मुख्या आरोपी बेवफा सोनम के परिवार वाले भी राजा रघुवंशी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे है।

