आज 4 जुलाई दिन शुक्रवार को धन की देवी लक्ष्मी जी की उपासना की जाएगी। साथ ही आज मां दुर्गा को समर्पित आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन भी हो रहा है। आज रवि योग के शुभ संयोग में मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से कुछ जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऐसे में आज मिथुन, कन्या और धनु राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन लाभदायक साबित होगा। नौकरी और कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के साथ ही बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की भी उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके तर्क से लोग प्रभावित होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साहस और पराक्रम के बल पर व्यवसाय में बड़ी डील संभव है। अटका हुआ धन आज वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन शुभ रहने वाला है। आज किया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

