रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से माँसूसन ने धमाकेदार वापसी की है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटो से रजय के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौरा जारी है। बात प्रदेश की राजधानी रायपुर की करें तो बुधवार को सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज गुरुवार सुबह तक जारी है। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों तक सावन की यह झड़ी बरक़रार रहेगी।
मौसम विभाग की मानें तो 23 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 23 से 26 जुलाई के दौरान एक से दो स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 से लेकर 26 जुलाई के दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।
आईएमडी यानि भारतीय मौसम ने आने वाले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भरी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
आईएमडी यानी मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी वायु चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण और उसके आसपास बना हुआ है। यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पूर्व की ओर झुका हुआ है। दूसरी ओर मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर जम्मू से वाराणसी और रांची होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है।
राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। यहां तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उमस से राहत मिलेगी, लेकिन वज्रपात की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

