जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पड्डर सब-डिवीज़न में बादल फट गया। जिसके बाद अचानक इलाके में बाढ़ आ गया। जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई। जबकि 120 लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 CISF के जवान भी शामिल है।
हादसा उस समय हुआ जब हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन में चशोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। बादल वहीं फटा है, जहां से यात्रा शुरू होने वाली थी। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सभी बाढ़ के पानी में बह गए। घटना के बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है और अब तक 28 लोगों की शव बरामद कर ली गई है।
घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि ‘मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। बचाव और राहत कार्य जारी हैं। ज़रूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।’

