लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस विस्फोट में 6 लोगों की मौत हुई है और कई लोग आग में झुलस गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में हुआ है। यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार की सुबह विस्फोट हो गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गए हैं।
हादसे के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस की कई टीम मौके पर हैं। उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

