ग्वालियर। ग्वालियर जिले में करवाचौथ से एक दिन पहले सनसनीखेज मामला सामने आया। एक सनकी प्रेमी ने बंदूक की नोक पर शादीशुदा प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का किडनैप कर लिया। किडनैपिंग का विरोध करने पर ससुरालवालों की पिटाई भी कर दी गई।
बता दें कि जिले के तिघरा थाना क्षेत्र के गिरजा गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक सनकी आशिक अपनी पूर्व प्रेमिका को उसकी ससुराल से बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। आरोपी ने करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले वारदात को अंजाम दिया है, जबकि महिला गर्भवती है।
मिली जानकारी के अनुसार, गिरजा गांव के रहने वाले गिर्राज गुर्जर के घर पर देर रात 15 से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों का सरगना योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी था, जो मुरैना जिले के तिलोंदा गांव का रहने वाला है। आरोपियों ने फायरिंग करते हुए युवती के ससुराल पर धावा बोला। सास-ससुर और पति के साथ घरवालों को घायल किया। इसके बाद बहू को किडनैप कर ले गए।
अब ताजा समाचार के अनुसार प्रेमी किडनैपर्स योगी गुर्जर अंजू को लंका के पहाड़ों में छोड़कर भाग गया है। जिसके बाद पुलिस ने कमलाराजा अस्पताल में अंजू को भर्ती कराया है। इस दौरान अंजू ने बताया कि उसे 25 किलोमीटर तक पैदल चलाया गया, पुलिस को देख योगेंद्र ओर उसके साथी भाग गए थे।
इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह बोले कि योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी की चारों तरफ से घेराबंदी हो गयी थी,
इसलिए अंजू को छोड़कर भाग गया है। जल्द ही योगेंद्र ओर उसकी किडनेपिंग टीम गिरफ्तार होगी।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रेमी ने युवती की कहीं और शादी तय होने पर धमकी दी थी। उसने लड़की के परिवार वालों को धमकी दी थी कि वह अंजू के पति को मारकर उसको ले जाएगा। उसकी धमकी के चलते अंजू की शादी गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर से साल 2024 में पुलिस सुरक्षा के बीच में गई थी।

