रायपुर। बैच के सीनियर भापुसे अधिकारी रतन लाल डांगी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। जांच का जिम्मा 2011 बैच के आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और पुलिस उपमहानिरीक्षक मिलना कुर्रे को सौंपा गया है।
वहीं इस मामले में पेंड्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने IPS रतनलाल डांगी को लेकर कहा कि वह चाहे IPS हो या IAS हो या कोई भी व्यक्ति हो। मामले की जांच की जाएगी और जांच में सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
इसी बीच IG रतनलाल डांगी पर लगे यौन शोषण के आरोप में कथित ऑडियो सामने आया है। जो कि पीड़िता का वायरल ऑडियो बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो में पीड़िता IPS रतनलाल डांगी की शिकायत में कही बात को झूठ बता रही है।
बता दें कि, एक एसआई की पत्नी ने वरिष्ठ भापुसे अधिकारी रतन लाल डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर समूचे पुलिस महकमें में सनसनी फैला दी है। हालांकि रतन लाल डांगी ने इस मामले में डीजीपी को खत लिखकर पूरे मामले पर सफाई पेश की है। उन्होंने पत्र में विस्तार और बिंदुवार तरीके से बताया है कि, आरोप लगाने वाली महिला ने उन्हें कब और किस तरह से ब्लैकमेल किया है। उन्होंने खुद ही डीजीपी से मामले की जाँच कराने का आग्रह किया था।

