रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति के उपरांत की गई है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 35 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री एवं मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान एवं सैयद तसिर रजा को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति और जिला स्तर की कार्यसमिति की भी घोषणा की गई है। जिला कार्यसमिति में कुल 54 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि प्रदेश स्तर पर 21 विशेष आमंत्रित सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा।

