नई दिल्ली। साल 2025 की विदाई के बाद देश ने नए साल 2026 में कदम रख दिया है। नए साल की शुरुआत के साथ लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसी बीच देश की राजनीति से लेकर फिल्मी दुनिया और खेल जगत को लेकर कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जिन्होंने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
दरअसल, ज्योतिषाचार्य मनीष अग्रवाल ने एक पॉडकास्ट के दौरान साल 2026 में होने वाली संभावित घटनाओं को लेकर कई अहम भविष्यवाणियां की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों को लेकर भी अनुमान व्यक्त किए हैं।
मनीष अग्रवाल के अनुसार साल 2026 भारतीय राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने दावा किया है कि साल के मध्य यानी मई 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस भविष्यवाणी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दिल्ली की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि मई 2026 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुर्सी जा सकती है और राजधानी को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर उन्होंने कहा कि उनका नाम प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में सबसे आगे रहेगा, लेकिन वे प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि साल 2026 में उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बनकर उभरेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान या तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं या फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर मनीष अग्रवाल ने कहा कि उनकी कुंडली में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने की संभावना उनके पक्ष में अधिक दिखाई देती है। मई 2026 के बाद उनकी ग्रह दशा में बदलाव हो सकता है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर ज्योतिषाचार्य ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भविष्यवाणी मृत्यु को लेकर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को लेकर है।
सलमान खान को लेकर भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2026 में अभिनेता का झुकाव आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। अगस्त 2026 के बाद वे एक अलग रूप में नजर आ सकते हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों पर मनीष अग्रवाल ने कहा कि साल 2026 दोनों के लिए शुभ है और इस साल उनके रिश्ते मजबूत होंगे। साल के अंत तक सभी अफवाहें खत्म हो सकती हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लेकर उन्होंने कहा कि साल 2026 में विराट कोहली क्रिकेट में नया इतिहास रच सकते हैं, जबकि अनुष्का शर्मा के लिए यह कमबैक ईयर साबित हो सकता है। काम के दबाव के कारण दोनों के बीच थोड़ी दूरी आ सकती है, लेकिन तलाक की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज किया है।
साल 2026 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी करते हुए मनीष अग्रवाल ने दावा किया कि इस वर्ष देश में किसी बड़े राजनीतिक घोटाले का खुलासा हो सकता है, जिससे सरकार तक हिल सकती है और कई बड़े नेताओं को इस्तीफा देना पड़ सकता है।
पर्यावरण को लेकर भविष्यवाणी करते हुए उन्होंने कहा कि साल 2026 में 6G टेक्नोलॉजी लॉन्च हो सकती है, जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

