बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बच्चे के परिजनों ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ बताया। चिकित्सकों ने बच्चे को भरपेट भोजन देने की सलाह लिखी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले भी बच्चों को अपने साथ ले जाने के आरोप लग चुके हैं। आरोपी के पास खुद का कोई स्थायी ठिकाना नहीं है, बावजूद इसके वह कई बच्चों को पालने का दावा करता रहा है। सूत्रों के अनुसार युवक का चरित्र संदिग्ध बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह मामला अपहरण का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण अथवा दिशा है। पुलिस ने बच्चे के परिजनों से बातचीत कर बच्चे की सही देखभाल और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।

