Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

      September 12, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

      September 12, 2026

      CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

      September 12, 2026

      CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘साइबर संकल्प’ का किया शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का संदेश

      September 12, 2026

      CG News: CM हेल्पलाइन 1076 का असर, शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ खराब हैंडपंप; ग्रामीणों को मिली राहत

      September 12, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान—31 मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद का होगा पूर्ण अंत
    छत्तीसगढ़

    उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान—31 मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद का होगा पूर्ण अंत

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने बीजापुर के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान बुधवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

    बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने विभागवार योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र माओवाद का पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का एक नया अध्याय प्रारंभ होगा।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद के समूल उन्मूलन के बाद क्षेत्र में लोगों के मन में विश्वास जगाना और विकास कार्यों को तीव्र गति देना आवश्यक होगा। समय सीमित है, इसलिए शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नई ऊर्जा, नई रणनीति और जनकल्याण की भावना के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि बीजापुर के सुदूर अंचलों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। जिले के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करने में जिला, विकासखण्ड और मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

    उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि माओवाद मुक्त ग्राम पंचायतों को विशेष परियोजना के तहत ‘इलवद पंचायत’ के रूप में एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के अंतर्गत जिले के 201 गांवों को शामिल किया गया है, जहां शासकीय योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्तता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    बैठक में एडीजी नक्सल ऑपरेशन श्री विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बीजापुर में अब शांति और सुरक्षा की स्थिति लगातार सुदृढ़ हो रही है, जिससे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पहले की तुलना में अधिक सुगमता आई है। उन्होंने कहा कि पहले और वर्तमान बीजापुर में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है।

    पंचायत विभाग के सचिव श्री भीम सिंह ने बताया कि योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली समस्याओं का लगातार निराकरण किया जा रहा है और बस्तर संभाग का समग्र विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बीजापुर के समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

    बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी, संचालक श्री अश्विनी देवांगन, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ श्री रंगानाथन रामाकृष्णन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #bignews #cgnews #news #politics #trendingnews #virulnews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर के अतिसंवेदनशील ग्राम ओरछा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नियद नेल्ला नार योजना की समीक्षा
    Next Article किसान से 42.78 लाख की ठगी मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जमानत खारिज, 22 जनवरी तक जेल
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

    September 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 12, 2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CG News: CM विष्णुदेव साय ने कहा- ‘आज मेरा घर आप सभी बहनों का मायका’, तीजा-पोरा पर महिला सशक्तिकरण और सुपोषण का दिया संदेश

    September 12, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, भूमि उपयोग नियमों में होगा बदलाव; निवेश और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    September 12, 2026

    CG News: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; 25 हजार शिक्षण संस्थानों की होगी भागीदारी

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.