रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रायपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान कर पत्रकारिता और व्यापार जगत के बीच संवाद की नई परंपरा की शुरुआत की। चेंबर के सभागार में आयोजित सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश यदु, संयुक्त सचिव सुश्री निवेदिता साहू एवं भूषण जांगड़े को चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी तथा चेंबर पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, श्री राम अवतार तिवारी तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा को भी शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
चेंबर अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने अपने संबोधन में पत्रकारों से रायपुर शहर को देश के सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में शामिल करने के लिए सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं जैसे मुद्दों पर प्रभावी लेखन का आह्वान किया। पत्रकारों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक सहयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह सलूजा ने किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश वासवानी, श्री राधा किशन सुंदरानी, रायपुर नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, चेंबर उपाध्यक्ष श्री दिलीप इसरानी, श्री राम प्रजापति, संरक्षक श्री हरचरण सिंह साहनी एवं मंत्री श्री जतिन नचरानी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी ने बताया कि पिछले 29 वर्षों से प्रकाशित होली बुलेटिन ‘नॉनसेंस टाइम्स’ को इस वर्ष पुनः प्रेस क्लब के मंच से विमोचित किया जाएगा, जिससे पुरानी होली परंपरा को नए सिरे से जीवंत किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री शशांक खरे, सुश्री निशा द्विवेदी, श्री पंकज ठाकुर, मोहम्मद रज़ा, सुश्री रिचा सहाय, श्री आशीष मिश्रा, श्री धनेश्वर साहू, संजीव दुबे सहित डिजिटल मीडिया के श्री आशीष जैन, श्री मनोज पारख, सुश्री तनिष्का ठाकुर, श्री आर्य प्रकाश, सुश्री सितारा शेख, श्री हर्ष जैन और तपेश जैन भी मौजूद रहे।
भारतीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स और रायपुर प्रेस क्लब के बीच यह संवाद एक स्मरणीय और ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आया।

