रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू और पत्रकार सौरभ सिंह परिहार शामिल थे।
रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण
प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब द्वारा आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया। साथ ही पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।
पत्रकार हितों पर समुचित पहल का आश्वासन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

