स्कूल शिक्षा विभाग ने वार्षिक परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। डीपीआई की ओर से इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भेज दिया गया है। जारी निर्देश के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होंगी।

इन कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक होंगी संपन्न
डीईओ को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, 9वीं और 11वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएं।
तैयारियां शुरू करने के निर्देश
विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्धारित अवधि में परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सकें।

