बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बालोद जिला न्यायालय और बेमेतरा जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया और सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस पहुंचाया गया। वहीं अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को भी कोर्ट परिसर से बाहर निकाल दिया गया।
फिलहाल बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

