छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित धूरी पारा मंगला इलाके में एक नाबालिग छात्र की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और नशे की लत लगने की बात भी सामने आ रही है।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

