गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए अहम खबर है। योजना का लाभ लगातार पाने के लिए अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
E-KYC नहीं तो अटक सकती है किस्त
महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उनकी आने वाली किस्तें रोकी जा सकती हैं।
गांव और शहर में यहां होगी प्रक्रिया
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के अनुसार,
- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवन
- शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालय
में ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नाम और आधार का मिलान जरूरी
ई-केवाईसी के दौरान यह जरूरी है कि
योजना में दर्ज नाम और आधार कार्ड का नाम पूरी तरह मेल खाए।
छोटी-सी वर्तनी गलती भी प्रक्रिया में बाधा बन सकती है।
गलती होने पर ऐसे कराएं सुधार
यदि नाम में कोई त्रुटि है, तो पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें।
जरूरत पड़ने पर महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन देकर नाम संशोधन कराना होगा।
जिले में 1.65 लाख हितग्राही होंगे कवर
गरियाबंद जिले में करीब 1 लाख 65 हजार महिलाओं का ई-केवाईसी किया जाएगा।
इसके लिए VLE, CSC ऑपरेटर और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण शिविर की तारीखें
- गरियाबंद – 6 अप्रैल
- छुरा – 7 अप्रैल
- फिंगेश्वर – 8 अप्रैल
- मैनपुर – 9 अप्रैल
- देवभोग – 10 अप्रैल
समय रहते कराएं E-KYC
लाभार्थियों से अपील है कि वे समय रहते ई-केवाईसी पूरा कर लें, ताकि योजना का लाभ बिना रुकावट मिलता रहे।

